HIGHLIGHTS
BPSC 70th New Notice 2024 : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 29 सितंबर को 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर नया नोटिस जारी कर दिया गया है।
आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बीपीएससी ने BPSC 70th CCE 2024 Online Form में फोटो में गड़बड़ी पाए जाने पर उम्मीदवारों के लिए नया नोटिस जारी किया है।
फोटो में किसी प्रकार की गड़बड़ी करने पर रद्द होगा आवेदन
जारी अधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि BPSC 70th CCE Application Form 2024 भरते समय आप सभी अभ्यर्थियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। अगर आप फोटो में किसी प्रकार की गड़बड़ी करते है, तो आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को लाइव अपलोड करना होगा अपना फोटो
आयोग ने नोटिस जारी कर बताया है कि 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को वेबकैम के जरिए अपना लाइव फोटो अपलोड करना होगा।
अगर फोटो में गड़बड़ी या मिक्सिंग करते है तो उनके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। यदि फोटो स्पष्ट नहीं दिखाई देती हैं या गलत होगी, तो इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार मानें जाएंगे।
बीपीएससी ने उठाया सख्त कदम
कई बार यह भी देखा गया है कि अभ्यर्थी फोटो मिक्सिंग कराकर परीक्षा में किसी और को बैठा देते हैं। इसे रोकने के लिए आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए फोटो से संबंधित कड़े नियम लागू किया हैं।
28 अक्टूबर है आवेदन करने की अंतिम तिथि
बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए आयोग के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जो 18 अक्टूबर 2024 तक चलेगी।
Read Also…
- Bihar Jeevika Manager Vacancy 2024 : बिना परीक्षा बिहार जीविका में मैनेजर बनने का मौका, 21 अक्टूबर लास्ट डेट
- Bihar Rojgar Mela 1 October 2024 : 1 अक्टूबर को 8वीं से ग्रेजुएट तक के बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी
- Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2024 : सफाई कर्मचारी बनने का मौका, 23820 पद, इस तरह होगा चयन
- Bihar BCECEB Junior Resident Vacancy 2024 : बिहार में 700 पदों पर जूनियर रेजिडेंट की भर्ती आवेदन शुरू, बिना परीक्षा चयन
1957 पदों पर बहाली के लिए बीपीएससी 70वीं परीक्षा 17 नवंबर को
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 1957 पदों पर बहाली के लिए BPSC 70th Combined Competitive Exam 2024 का आयोजन 17 नवंबर को किया जाएगा।
