PATNA: बिहार में ‘History’ पढ़ने का क्रेज बढ़ गया है. इस बार इंटर यानि 12वीं में ‘History’ विषय में 1 लाख से अधिक छात्र बढ़ गये हैं।
अब इंटर यानि 12th में ‘History’ सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला विषय बन गया है।
बता दें कि इस बार सबसे अधिक ‘History’ में 6 लाख 5 हजार 311 छात्रों ने परीक्षा फॉर्म भरा था।
जबकि पिछली बार ‘History’ में 5 लाख 1 हजार 607 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था।
भूगोल पढ़ने वाले छात्रों की संख्या भी अधिक:
‘History’ के बाद ‘Geography’ पढ़ने वाले छात्रों की संख्या अधिक है।
बता दें कि पिछले साल से इस बार ‘Geography’ में 85,426 परीक्षार्थी बढ़ गये हैं. तीसरे नंबर पर ‘Political Science’ में 66,363 छात्रों की वृद्धि हुई है।
ओवरऑल ‘Biology’ पढ़ने का क्रेज चौथे नंबर पर है. इस बार ‘Biology’ पढ़ने वालों की संख्या में 65,272 की वृद्धि हुई है. साइंस में ‘Biology’ का क्रेज सबसे ज्यादा है,
वहीं ‘Mathematics’ का क्रेज भी बरकरार है. यही नहीं, भाषा विषय में ‘English’ में रुचि रखने वालों की संख्या सबसे अधिक है।
बता दें कि आर्ट्स में ‘History’ सर्वाधिक पसंदीदा विषय बना हुआ है. इस साल ‘BSEB 12Th Exam- 2021’ की परीक्षा में शामिल 13 लाख 50 हजार 233 परीक्षार्थियों के विश्लेषण में ये तथ्य सामने आये हैं।
साइंस में ‘Biology’ पढ़ने वालों की संख्या पिछले साल से अधिक:
इस बार कुल परीक्षार्थियों में से विज्ञान संकाय में ‘Biology’ पढ़ने वालों की संख्या बढ़ गयी है।
बता दें कि इस बार 3 लाख 13 हजार 970 परीक्षार्थियों ने ‘Biology’ विषय की परीक्षा देने के लिए फॉर्म भरा था।
वहीं, पिछली बार यानि 2020 में ‘Biology’ के लिए 2 लाख 48 हजार 698 छात्रों ने फॉर्म भरा था।
वहीं, कुल परीक्षार्थियों में से विज्ञान व कला संकाय को मिला कर ‘Mathematics’ में 4 लाख 49 हजार 364 परीक्षार्थियों ने इस बार परीक्षा फॉर्म भरा है,
जबकि पिछले साल ‘Biology’ के लिए 4 लाख 13 हजार 23 स्टूडेंट्स ने परीक्षा फॉर्म जमा किया था।
इस तरह इस बार ‘Mathematics’ में 36,341 परीक्षार्थी बढ़े हैं. साथ ही इस वर्ष के ‘Physics’ में 5 लाख 44 हजार 568 व ‘Chemistry’ में 5 लाख 45 हजार 495 छात्रों ने परीक्षा फॉर्म भरा है।
इस बार 1,03,704 स्टूडेंट्स बढ़ गये ‘History’ पढ़ने वाले:
कला विषय में सबसे अधिक ‘History’ में 6 लाख 5 हजार 311 लोगों ने परीक्षा फॉर्म भरा है,
जबकि पिछली बार 5 लाख 1 हजार 607 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था।
इसके बाद ‘Geography’ के लिए 4 लाख 17 हजार 990 व ‘Political Science’ के लिए 3 लाख 67 हजार 925 व ‘Economics’ के लिए 1 लाख 13 हजार 609 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है।
पिछले साल ‘Geography’ के लिए 3 लाख 32 हजार 564 व ‘Political Science’ के लिए 3 लाख 1 हजार 562 व ‘Economics’ के लिए 96 हजार 321 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था।
कला संकाय के सभी विषयों में स्टूडेंट्स की संख्या काफी बढ़ गयी है. वहीं, वोकेशनल कोर्स में इस बार करीब 1 हजार से अधिक स्टूडेंट्स बढ़े है।
परीक्षार्थियों की संख्या(विज्ञान संकाय):
विषय | वर्ष (2020) | वर्ष (2021) |
फिजिक्स | 5,03,934 | 5,44,568 |
केमिस्ट्री | 5,04,913 | 5,45,495 |
बायोलॉजी | 2,48,698 | 3,13,970 |
साइंस व कला संकाय के संयुक्त आंकड़े:
विषय | वर्ष (2020) | वर्ष (2021) |
मैथ्स | 4,13,023 | 4,49,364 |
परीक्षार्थियों की संख्या(कला संकाय):
विषय | वर्ष (2020) | वर्ष (2021) |
हिस्ट्री | 5,01,607 | 6,05,311 |
पॉलिटिकल साइंस | 3,01,569 | 367,925 |
इकोनॉमिक्स | 96,321 | 1,13,609 |
भूगोल | 3,32,564 | 4,17,990 |