Friday, March 29, 2024
HomeAdmissionबीएड सत्र 2021-23 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया पर लगी रोक, जाने...

बीएड सत्र 2021-23 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया पर लगी रोक, जाने वजह

पटना: COVID-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण राज्य के B.Ed. कॉलेजों में “Admission” की प्रक्रिया पर रोक लग गयी है।

इस सप्ताह से नहीं खुल सकेगा पोर्टल:

बता दें कि अब इस सप्ताह B.Ed. कॉलेजों में “Admission” के लिए ऑनलाइन पोर्टल नहीं खोला जा सकेगा।

इस कारण सूबे के छात्रों को “Admission” के लए “Online Apply” करने के लिए कुछ समय इंतजार करना होगा।

LNMU को एडमिशन की मिली जिम्मेदारी:

नोडल विवि LNMU, Darbhanga को सूबे के B.Ed. कॉलेजों में “Admission” के लिए जिम्मेदारी दी गई है।

अप्रैल के प्रथम सप्ताह से खुलना था पोर्टल:

नोडल विवि LNMU, Darbhanga की ओर से अप्रैल के प्रथम सप्ताह में “Online Apply” के लिए पोर्टल खुलना था।

लेकिन, COVID-19 के कारण पूरी तैयारी न होने से इसमें देर हो रही है।  हालांकि, COVID-19 संक्रमण पर भी नजर बनी हुई है।

LNMU, Darbhanga 11 अप्रैल 2021 के बाद पोर्टल खोलने पर विचार कर सकता है।

आंतरिक तौर पर की जा रही तैयारी:

B.Ed. एडमिशन के स्टेट नोडल अफसर डॉ. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि आंतरिक तौर पर तैयारी की जा रही है।

तमाम विश्वविद्यालयों से जानकारी मांगी गई है। एक सप्ताह के बाद “Online Apply” के लिए पोर्टल खोलने की योजना है।

हालांकि, स्थितियों को भी देखा जा रहा है। हफ्ते भर बाद शड्यूल जारी किया जा सकता है।

आपको बता दें कि B.Ed. सत्र 2021-23 के लिए एडमिशन होनी है।

35 हजार सीटों के लिए होगा ऑनलाइन आवेदन:

राज्य के करीब 35 हजार सीटों के लिए LNMU, Darbhanga स्नातक पास छात्रों से ऑनलाइन आवेदन कराएगा।

ऑनलाइन आवेदन आने के बाद राज्य स्तर पर “Joint Entrance Exam” ली जाएगी।

यह परीक्षा मई के अंत में होने की संभावना है।

LNMU कोरोना संक्रमण पर बनाए हुए नजर:

LNMU, Darbhanga कोरोना संक्रमण को लेकर भी नजर बनाए हुए हैं।

बता दें कि पिछले साल COVID-19 के कारण सितम्बर में संयुक्त प्रवेश परीक्षा हो सकी थी। B.Ed. में “Admission” की प्रक्रिया साल के अंत तक चली थी।LNMU कोरोना संक्रमण पर बनाए हुए नजर:

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.