Friday, March 29, 2024
HomeBiharमैट्रिक परीक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय की प्रथम पाली की परीक्षा रद्द,...

मैट्रिक परीक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय की प्रथम पाली की परीक्षा रद्द, सुबह सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र हुआ था लीक

पटना: BSEB ने शुक्रवार को आयोजित “BSEB 10Th Exam- 2021” के “Social Science” विषय की “First Sitting” की परीक्षा को रद्द कर दिया है।

अब यह परीक्षा दोबारा 8 मार्च को पूर्व निर्धारित केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

इस बात की जानकारी BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी।

उन्होंने बताया कि “Social Science” के “First Sitting” में आठ लाख 46 हजार 504 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब इनकी परीक्षा 8 मार्च को दोबारा पूर्व निर्धारित केन्द्रों पर ली जाएगी।

प्रश्न पत्र लीक मामले की हुई पूरी जांच:

BSEB के अध्यक्ष ने बताया कि प्रश्न पत्र लीक मामले की पूरी जांच की गई है।

जांच में पता चला कि “Social Science” की “First Sitting” की परीक्षा के क्रम में 111-0470581 क्रमांक का प्रश्न पत्र जमुई जिले में किसी अन्य व्यक्ति के “Whatsapp” पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि यह प्रश्न पत्र जमुई जिले के SBI ब्रांच, झाझा से हुआ है।

सुबह परीक्षा शुरू होने के पूर्व SBI ब्रांच, झाझा से प्रश्न पत्र को निकाले जाने और इसका फोटो खींचकर “Whatsapp” पर भेजे जाने की संभावना ज्ञात हुई है।

कई पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश:

BSEB के अध्यक्ष अध्यक्ष आनंद किशोर की मानें तो कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

इससे पहले जिलापदाधिकारी जमुई और पुलिस अधीक्षक जमुई को इस संबंध में निर्देश दिया गया था।

पूरी जांच पड़ताल की गई है। पुलिस द्वारा इस मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में SBI ब्रांच, झाझा के संविदा कर्मी विकास कुमार की संलिप्तता है।

इसके साथ SBI ब्रांच, झाझा के तीन अन्य कर्मी शशिकांत चौधरी, अजीत कुमार और अमित कुमार सिंह द्वारा लापरवाही देखी गई है।

पुलिस द्वारा इनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि SBI ब्रांच, झाझा के कर्मी विकास कुमार के संबंधी “BSEB 10Th Exam- 2021” में सम्मलित हुए है। इसकी जांच चल रही है।

दोषी के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई:

BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि BSEB के निर्दश के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जो भी सरकारी या निजी व्यक्ति इस कार्य में सम्मलित पाए जाएंगे, उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

BSEB के अध्यक्ष ने बताया कि नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा और कानूनी प्रावधानों के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.