Friday, March 29, 2024
HomeBiharबिहार में 133 दिन बाद आज से खुल जाएंगे पहली से 8वीं...

बिहार में 133 दिन बाद आज से खुल जाएंगे पहली से 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल, सभी के लिए मास्क अनिवार्य, पढ़ें पूरी डिटेल

PATNA : बिहार के 72 हजार सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों (Schools) में पहली से 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई सोमवार यानि आज से शुरू हो जायेगी।

133 दिन बाद आज से खुल जाएंगे स्कूल:

बता दें की 133 दिन बाद 16 August, 2021 यानि आज से बच्चे स्कूलों में पढ़ाई करने जाएंगे।

वहीं हर दिन प्रत्येक कक्षा में 50% बच्चे पढ़ने आएंगे, यानी हर बच्चे एक दिन छोड़कर पढ़ाई करने कक्षा में आएंगे।

सभी के लिए मास्क अनिवार्य:

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-कर्मचारियों के साथ ही

सरकारी नौकरी Whatsapp ग्रुप में जुड़े
यहां क्लिक करें

स्कूलों के परिसर(School Campuses) में आने वाले हरेक व्यक्ति के लिए Mask अनिवार्य होगा।

वहीं क्लास में बच्चे 6 फीट की दूरी पर बैठेंगे। 6 फीट की दूरी पर बैठने की ही व्यवस्था शिक्षक-कर्मचारियों के लिए भी होगी।

एक करोड़ 70 लाख बच्चे:

आपको बता दें कि राज्य में 72 हजार सरकारी प्रारंभिक विद्यालय (Government Elementary School) हैं।

वहीं इनमें 29 हजार मध्य विद्यालय(Middle School) हैं, जिनमें पहली से 8वीं कक्षा की पढ़ाई होती है।

शेष 43 हजार प्राथमिक विद्यालय(Primary School) हैं, जिनमें पहली से 5वीं कक्षा की पढ़ाई होती है।

सभी 72 हजार स्कूलों में तकरीबन एक करोड़ 70 लाख बच्चे हैं।

इससे इतर 108 अराजकीय (अल्पसंख्यक सहित) प्रारंभिक विद्यालय (Anarchist (Including Minority) Elementary Schools) हैं, जिनके शिक्षक-कॢमयों के वेतन मद में राज्य सरकार अनुदान देती है।

इसके अलावे 2 हजार मदरसे(Madrassa) हैं और संस्कृत स्कूल (Sanskrit School) भी।

वहीं इन सभी विद्यालयों में COVID-19 प्रोटोकाल के तहत बच्चों की पढ़ाई शुरू होगी।

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.