MUZAFFARPUR: 66वीं BPSC की प्रारंभिक परीक्षा शहर के 40 केंद्रों पर आज आयोजित होगी।
DM डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया की 66वीं BPSC की प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
उन्होंने बताया की शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए महेनजर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
परीक्षा 12 बजे से:
66वीं BPSC की प्रारंभिक परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगी।
वहीं सुबह 11:00 बजे से प्रवेश की अनुमति मिलना शुरू हो जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी कर्मी COVID-19 से बचाव के लिए Mask और Sanitizer का प्रयोग अनिवार्य रूप से करेंगे।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए सहायक परीक्षा संयोजक के रूप में अपर समाहर्ता अतुल कुमार वर्मा को नामित किया गया है।
महत्वपूर्ण बातें:
- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधे घंटे पहले पहुंच जाएं।
- परीक्षार्थी मास्क पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचे।
- परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, व्हाइटनर, इरेजर, ब्लेड, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्ट वॉच इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, ATM कार्ड न जाएं।
- परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी।