PATNA: BSEB अगले वर्ष होने वाली इंटर वार्षिक परीक्षा 2021 की तैयारी में जुट गयी है।
167 बने परीक्षा केंद्र:
पटना जिले में इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 167 “EXAMINATION CENTER” बनाये गये हैं।
पटना जिले में कुल 241 इंटर कॉलेज और +2 स्कूल हैं।
इनमें से 167 +2 स्कूल और कॉलेजों को “EXAMINATION CENTER” बनाये गये हैं।
इसमें 74 +2 स्कूलों और कॉलेजों को टैग किया गया है।
इनका इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा दूसरे “EXAMINATION CENTER” पर आयोजित होगा।
इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 9 जनवरी से:
इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 9 से 18 जनवरी तक होगी. इसको लेकर कई +2 स्कूलों में “EXAMINATION CENTER” नहीं बनाये गये हैं।
स्कूलों और कॉलेजों को किया गया टैग:
बता दें कि जिन +2 स्कूलों में “EXAMINATION CENTER” नहीं बनाये गये और कुछ कॉलेजों को दूसरे “EXAMINATION CENTER” पर टैग कर दिया गया है।
BSEB की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए उन +2 स्कूलों और कॉलेजों को “EXAMINATION CENTER” नहीं बनाया गया है, जहां पर “LAB” की सुविधा नहीं है।
ऐसे +2 स्कूलों और कॉलेजों को पास के दूसरे +2 स्कूलों और कॉलेजों में टैग कर “EXAMINATION CENTER” बनाया गया है।
अब इन +2 स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों को उन +2 स्कूलों और कॉलेजों में इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होगी, जहां पर उन्हें “EXAMINATION CENTER” टैग किया गया है।
भेजा जा रहा हैं प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाएं:
BSEB ने सभी जिला के D.E.O. कार्यालयों में इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाएं सभी जिला शिक्षा कार्यालयों के माध्यम से +2 स्कूलों और कॉलेजों को भेजा जा रहा है।
हर दिन हर विषय की होगी प्रैक्टिकल परीक्षा:
इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा हर दिन हर विषय की आयोजित होगी।
एडमिट कार्ड जारी:
बता दें की इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर BSEB ने “ADMIT CARD” भी जारी कर दिया है।
जिन +2 स्कूलों के छात्रों को “EXAMINATION CENTER” टैग किया गया है, उन्हें इसकी जानकारी BSEB की ओर से दे दी गयी है।
इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा में COVID-19 से बचाव संबंधित गाइडलाइन का पालन किया जायेगा।
प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या:
क्रम संख्या. | विषय का नाम | कुल परीक्षार्थियों की संख्या |
1. | फिजिक्स | 37726 |
2. | केमिस्ट्री | 37750 |
3. | बायोलॉजी | 15367 |
4. | कृषि | 66 |
5. | इपीएस | 1065 |
6. | भूगोल | 13428 |
7. | होम साइंस | 6043 |
8. | मनोविज्ञान | 10307 |