Friday, March 29, 2024
HomeBiharमैट्रिक परीक्षा- 2021 में दोनों पालियों में मिलेगी अलग-अलग रंग की कॉपियां...

मैट्रिक परीक्षा- 2021 में दोनों पालियों में मिलेगी अलग-अलग रंग की कॉपियां और OMR शीट, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

BSEB: बिहार में 17 फरवरी से शुरू हो रही BSEB Matric Exam- 2021 में परीक्षार्थियों को रंगीन कॉपियां और OMR Sheet दी जाएंगी।

बता दें कि पाली के हिसाब से BSEB Matric Exam- 2021 की कॉपियों के रंग अलग-अलग होंगे।

पहली पाली में गुलाबी(Pink) तथा दूसरी पाली में मैजेंटा रंग की कॉपियां और OMR शीट:

BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि BSEB Matric Exam- 2021 में प्रथम पाली में परीक्षार्थियों को गुलाबी (Pink) कलर की कॉपियां और OMR शीट दी जाएगी।

जबकि, दूसरी पाली में परीक्षार्थियों को मैजेंटा (गाढ़ा गुलाबी) कलर की कॉपियां और OMR शीट दी जाएगी।

सभी विषयों में 50% ऑब्जेक्टिव एवं 50% सब्जेक्टिव प्रश्न:

BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पिछले साल की तरह ही इस बार भी BSEB Matric Exam- 2021 में सभी विषयों में 50% Objective एवं 50% Subjective प्रश्न पूछे जाएंगे।

नहीं मिलेगी अतिरिक्त कॉपी या OMR शीट:

BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया BSEB Matric Exam- 2021 में प्रत्येक विषय में परीक्षार्थी को एक प्रश्न पत्र दिए जाएंगे जिसमें 50% Objective और 50% Subjective प्रश्नों के दो अलग-अलग खंड होंगे।

उन्होंने बताया कि 50% Objective प्रश्नखंड की परीक्षा OMR शीट पर तथा 50% Subjective प्रश्नखंड की परीक्षा सादी उत्तरपुस्तिका पर ली जाएगी।

एक ही साथ दी जाएगी उत्तरपुस्तिका और OMR शीट:

BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि BSEB Matric Exam- 2021 में परीक्षार्थी को उत्तरपुस्तिका व OMR शीट एक ही साथ दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी को अतिरिक्त उत्तरपुस्तिका या OMR शीट नहीं दी जाएगी।

कॉपियों जांचने वालों को होगी सुविधा:

BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि BSEB Matric Exam- 2021 में अलग-अलग पालियों में अलग-अलग रंग की उत्तरपुस्तिका देने से कॉपियां जांचने वालों को सुविधा होगी।

गणित व उच्च गणित विषय के लिए दी जाएगी 24 पृष्ठों की कॉपियां:

BSEB Matric Exam- 2021 में 50% Subjective प्रश्नपत्र पर आधारित परीक्षा के लिए सादी उत्तरपुस्तिकाएं दी जाएंगी।

इनमें गणित एवं उच्च गणित के लिए ग्राफ सहित 24 पृष्ठों की उत्तरपुस्तिकाएं दी जाएंगी।

शेष सभी विषयों के लिए दी जाएगी 20 पृष्ठों की कॉपियां:

BSEB Matric Exam- 2021 में शेष सभी विषयों के लिए 20 पन्नों की उत्तरपुस्तिकाएं दी जाएंगी।

सब्जेक्टिव कॉपियों के कवर पृष्ठ पर इन बिंदुओं को लिखे:

BSEB Matric Exam- 2021 के लिए Objective कॉपियों के कवर पृष्ठ को 3 भागों(बायां, मध्य और दायां) में बांटा गया है।

परीक्षार्थियों को केवल बाएं और एवं दाहिने भाग को ही भरना है।

परीक्षार्थी कवर पृष्ठ के बाएं भाग में केवल विषय का नाम एवं उत्तर देने का माध्यम लिखेंगे।

वहीं दायां भाग में प्रश्न पत्र के सेट कोड को लिखेंगे और गोलक को भरेंगे।

BSEB से संबंधित यह न्यूज़ बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप Nearnews.in पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं।

ज्यादा बेहतर Experience के लिए आप इस न्यूज़ को Refresh करते रहें, ताकि सभी Update आपको तुरंत मिल सकें।

आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए BSEB से संबंधित हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Nearnews.in पर….

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.