Site icon NEARNEWS – BRABU, Naukri, Bihar News in Hindi Latest Update

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें 25 अगस्त तक के मौसम का मिजाज

Bihar Weather Latest News : 21 अगस्त से 25 अगस्त तक के बिहार का मौसम (Bihar Ka Mausam) खुशनुमा बना रहेगा है। उमस भरी इस भारी गर्मी से लोगों को राहत की अनुभूति होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक बीते 24 घंटों के दरमियान मानसून की गतिविधियां सामान्य रहीं हैं, जिसकी वजह से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश होना देखा गया हैं।

वहीं मौषम विभग के मुताबिक बिहार का मौषम अगले एक सप्ताह के लिहाज से मानसून काफी कमजोर दर्ज किया गया है। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई अन्य जिलों में आने वाले 48 घंटों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान मौषम विभाग द्वारा लगाया गया हैं।

हल्की वर्षा के साथ तेज हवा की संभावना (Bihar Weather)

बिहार की राजधानी पटना में आने वाले 48 घंटों में तेज हवा के साथ-साथ हल्की बरसात हो सकती है। जानकारी के लिए बताते चले कि बिहार में 20 जून को ही मानसून दस्तक दे दिया था। जो की सितंबर महीने तक वापस हो सकता है। मंगलवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिपोर्ट की गई तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं दोपहर के समय में धूप के साथ आसमान में हल्का बादल छाया रहा, जिसकी वजह से राजधानी में मौसम का मिजाज सुहाना बना रहा। हालांकि मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 48 घंटों में राजधानी पटना में हल्की बारिश का आसार जताया गया हैं और वहीं राज्य के पूर्वी व दक्षिणी भाग में24 घंटों में मानसून की गतिविधियां सामान्य रहेगा लेकिन राज्य के इन जिलों में तेज हवा का बहाव हो सकता है, जिसकी वजह से जिले वासियों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 : इस वजह से 2 लाख छात्राओं का पैसा अटका

25 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश (Bihar Ka Mausam)

प्रदेश के भागलपुर जिले में मंगलवार का मौसम का मिजाज (Bhagalpur Ka Mausam) काफी शुष्क व ऊमस भरा रहा हैं। आसमान में दिनभर बादलों की आवाजाही लगा रहा। भागलपुर में कहीं-कहीं 16.1 मिलीमीटर तक हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिले में जहां पर भी बारिश नहीं हुई वहां के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान देखे गए। जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।

हवा में नमी की मात्रा 81 प्रतिशत रिपोर्ट करा गया. 5.5 किमी/घंटा की रफ्तार से पुरवइया हवा चलती रही। बीएयू सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा (Rural Agricultural Meteorological Service) के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा यह बताया गया कि 21 अगस्त से लेकर 25 अगस्त की अवधि के दौरान हल्की से मध्यम स्तर के बारिश होने की संभावना है। आसमान में घना बादल छाया रहेगा। इस दरमियान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और वहीं न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच होने का अनुमान लगाया गया है। इस अवधि के समय पूर्वा हवा औसतन 10-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रहेगी।

मुज़फ़्फ़रपुर समस्तीपुर व दरभंगा में भारी बारिश के आसार

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के Krishi Mausam Seva Kendra व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 17 से 25 अगस्त 2024 तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी की गई है। इन पूर्वानुमानित अवधि के दौरान आसमान में हल्के से मध्यम स्तर के बादल छाया रह सकता हैं।

इस अवधि के दौरान हल्की-हल्की वर्षा होने की पूर्ण संभावना हैं तो वही पर कहीं-कहीं मध्यम वर्षा भी हो सकता है। Muzaffarpur समस्तीपुर, दरभंगा में 22 से 23 अगस्त को वर्षा हो सकता है। पूर्वी चम्पारण और पश्चिमी चम्पारण के एक दो स्थानों पर 21 से 22 अगस्त को भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

पांच दिनों का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने किया जारी

बिहार राज्य के उत्तर के तरफ रहने वाले लोगो के लिए राहत की खबर हैं, क्योकि उमस व चिपचिपाहट वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली हैं। मुजफ्फरपुर के साथ-साथ समस्तीपुर व दरभंगा में 22 अगस्त व 23 अगस्त को अच्छी मात्रा में बारिश होगी। मौसम विभाग (Bihar Mausam Vibhag) ने पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस अवधि के दौरान आसमान में हल्के व मध्यम बादल छाया रहेगा।

वही कहीं-कहीं पर हल्की बारिश के होगा। दूसरी तरफ पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में एक- दो जगहों पर 21 व 22 अगस्त को भारी बारिश हो सकता है। बीते मंगलवार को भी पूरे दिन उमस भरी स्थिति बना हुआ था. बिहार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 अगस्त तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री से लेकर 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया गया है. इस दौरान पुरवा हवा का चलने का आसार है जिस वजह से ऊपर बताये जगहों पर बारिश होने की पूरी उम्मीद हैं।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

Exit mobile version