Site icon NEARNEWS – BRABU, Naukri, Bihar News in Hindi Latest Update

Bihar Gram Kachhari Nayaya Mitra Vacancy 2024 : ग्राम कचहरी सचिव और न्याय मित्र के 3810 पदों पर भर्ती शुरू, योग्यता 12वीं पास

Bihar Gram Kachhari Nayaya Mitra Vacancy 2024

Bihar Gram Kachhari Nayaya Mitra Vacancy 2024 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, लंबे इंतजार के बाद पंचायती राज विभाग, बिहार में कचहरी सचिव और न्याय मित्र के 3810 पदों पर बहाली निकालने जा रही है।

आपको बताते चलें की राज्य भर की 8053 पंचायतों में कचहरी सचिव के 7623 पद सृजित हैं, जिनमें वर्तमान में 6117 कचहरी सचिव कार्यरत हैं। वहीं, 7623 न्याय मित्र के सृजित पदों में वर्तमान में 5319 लोग कार्यरत हैं।

दिसंबर 2024 तक पूरी होगी कचहरी सचिव और न्याय मित्र भर्ती की प्रक्रिया

पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार ने Bihar Gram Kachhari Nayaya Mitra Vacancy 2024 को लेकर सभी जिलों को इस साल दिसंबर 2024 के अंत तक बहाली प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्देश दिया है।

बिहार कचहरी सचिव और न्याय मित्र भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की कचहरी सचिव पद के लिए युवाओं को इंटरमीडिएट पास होना चाहिए है जबकि न्याय मित्र के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता लॉ ग्रेजुएट रखी गई है।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News


रोस्टर के आधार पर अभ्यर्थियों का होगा चयन

Panchayati Raj Department, Government of Bihar के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि राज्य के ग्राम पंचायतों में ग्राम कचहरी सचिव के 1506 और न्याय मित्र के 2304 रिक्त पदों पर बहाली इसी साल दिसंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया की अभ्यर्थियों का चयन रोस्टर के आधार पर किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी Bihar Gram Kachhari Nayaya Mitra Bharti 2024 के लिए चयन प्रक्रिया पूरी करेगी।

Top 5 Government Scholarships in India : कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए टॉप 5 सरकारी स्कॉलरशिप

Bihar Police Constable Result Date 2024 : इस दिन आएगा बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, जारी हुई तिथि

Bihar Graduation Scholarship Payment Status 2024 : छात्राओं के खाते में आये 50 हजार रुपये, यहां से चेक करें अपना स्टेटस

कचहरी सचिव और न्याय मित्र को प्रतिमाह इतना मिलेगा वेतन

पंचायती राज विभाग, बिहार के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया की कचहरी सचिव के पद पर चयनित होने वाले युवाओं को प्रतिमाह ₹6,000 सैलरी दिया जाएगा।

जबकि न्याय मित्र के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने ₹7,000 सैलरी दिया जाएगा। शुरू में कचहरी सचिव को ₹2,000 और न्याय मित्र को ₹2,500 प्रतिमाह सैलरी दिया जाता था।

कचहरी सचिव और न्याय मित्र को क्या करना होगा काम

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की ग्राम कचहरी में कचहरी सचिव के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को रजिस्टर को मेंटेन करने के साथ-साथ सरपंच के कार्य में मदद करना होगा.

जबकि, न्याय मित्र पद पर चयनित होने वाले युवाओं को कचहरी में सरपंच को न्यायिक मामले में सलाह देना होगा. पंचायत स्तर पर छोटे-मोटे विवाद के निपटारा में बहुत ही महत्वपूर्ण रोल निभाना होगा।

जिलावार कचहरी सचिव और न्याय मित्र के रिक्त पदों की संख्या

क्रम संख्याजिला का नामकचहरी सचिवन्याय मित्र
01.अररिया5080
02.अरवल1641
03.औरंगाबाद1021
04.बांका3446
05.बेगूसराय4365
06.भागलपुर4172
07.भोजपुर3981
08.बक्सर2427
09.दरभंगा3438
10.गया5287
11.गोपालगंज4876
12.जमूई4337
13.कैमूर0804
14.कटिहार5380
15.किशनगंज3650
16.लखीसराय3139
17.मधेपुरा0724
18.मधुबनी67154
19.मुंगेर0907
20.मुजफ्फरपुर62158
21.नालंदा6864
22.नवादा4375
23.पश्चिमी चंपारण5963
24.पटना6691
25.पूर्णियां3247
26.पूर्वी चंपारण129146
27.सहरसा2430
28.समस्तीपुर88123
29.सारण5388
30.शेखपुरा1215
31.शिवहर1420
32.सीतामढ़ी5698
33.सीवान5186
34.सुपौल4368
35.वैशाली61103
Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

Exit mobile version