Site icon NEARNEWS – BRABU, Naukri, Bihar News in Hindi Latest Update

Bihar Board 10th Exam 2025 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा आज से, जारी हुई नई गाइडलाइंस

Bihar Board 10th Exam 2025

Bihar Board 10th Exam 2025 : बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 आज सोमवार यानी 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं. 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक (थ्योरी) की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी. 

ये भी पढ़ें…

दो पालियों में होगी बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा : Bihar Board 10th Exam 2025

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी. जो दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी.

जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी. 

कितने बजे तक पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र पद : Bihar Board 10th Exam 2025 

आपको बता दें की इंटर के परीक्षार्थियों को सुबहर 9:30 बजे की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर 8:30 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे की परीक्षा के लिए 1 बजे तक पहुंच जाना होगा. 

15.85 लाख परीक्षार्थी होगें शामिल : Bihar Board 10th Exam 2025 

बिहार बोर्ड ने बताया है की इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में राज्यभर से लगभग 15.85 लाख परीक्षार्थी शामिल होगें. इनमें 8.18 लाख छात्राएं और 7.67 लाख छात्र शामिल हैं.  

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पैटर्न : Bihar Board 10th Exam Pattern 2025 

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में प्रत्येक विषय से 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछें जाएंगे, जिनके लिए 100 वैकल्पिक प्रश्न उपलब्ध रहेंगे।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में पास होने के लिए स्टूडेंट को ओवर ऑल और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा.

1,677 केंद्रों पर होगी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा : Bihar Board 10th Exam 2025 

बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा सभी 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नकल और चोरी को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी व्यवस्था की है।

इसके लिए समिति द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है. यही नहीं बिहार बोर्ड द्वारा प्रत्येक 500 स्टूडेंट पर एक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है.

बिहार बोर्ड परीक्षा में जूते-मोजे पहनने पर रोक : Bihar Board 10th Exam 2025 

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2025 में परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनने पर लगे रोक को लगा दिया है. समिति ने ठंड में सुधार को देखते हुए छात्रों को परीक्षा में जूते और मोजे पहनने पर रोक लगा दी है। 

जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए बताया, “समिति पत्रांक-केन्द्रीय (मा0) -768/24-के0 2114, दिनांक 24.12.2024 की कंडिका-10 तथा परीक्षा संचालन निर्देशिका की कंडिका-06 में निदेश निर्गत है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहन कर आना सर्वथा वर्जित है। तद्नुसार परीक्षार्थी जूता-मोजा की जगह चप्पल पहन कर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करेंगे।

3. इसी तरह परीक्षार्थियों को जारी प्रवेश पत्र की कंडिका-5 में भी अंकित है कि- परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहन कर आना सर्वथा वर्जित है अन्यथा परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

4. वर्णित परिदृश्य में सभी संबंधितों को निदेशित किया जाता है कि कंडिका-2 में वर्णित प्रावधान में कोई बदलाव नहीं किया गया है, अर्थात् परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहन कर परीक्षा भवन में प्रवेश करना पूर्णतः वर्जित है। तद्नुसार इसका दृढ़तापूर्वक अनुपालन किया जाना अनिवार्य है

इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध : Bihar Board 10th Exam 2025 Guidelines 

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, इयरफोन, मोबाइल, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को लेकर नहीं जाना होगा।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा में भाग लेने जा रहे परीक्षार्थियों को स्टडी मैटेरियल और किसी भी प्रकार के संचार उपकरण को परीक्षा केंद्र पर लेकर जाने पर रोक लगा दी है. 

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा गाइडलाइन 2025 : Bihar Board 10th Exam Guidelines 2025

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 के वायरल प्रश्नों को देखने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़ जायें – Join Telegram Channel

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

Exit mobile version