Home Scholarship Bihar Board 10th & 12th Scholarship 2025 : लेना है 10000 और...

Bihar Board 10th & 12th Scholarship 2025 : लेना है 10000 और 25000 स्कॉलरशिप? तो जल्द करे आवेदन

Bihar Board 10th & 12th Scholarship 2025

Bihar Board 10th & 12th Scholarship 2025 : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board- BSEB) से वर्ष 2025 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी जारी की है।

दरअसल, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा Mukhyamantri Kanya Utthan और Mukhyamantri Balak/Balika Protsahan Yojana के तहत स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू कर दी गई है।

जिन छात्र- छात्राओं ने 15 अगस्त से 31 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया था, वे अब 15 फरवरी 2026 तक MedhaSoft पोर्टल www.medhasoft.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की, बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Bihar Board 10th & 12th Scholarship 2025 : संक्षिप्त विवरण

विभाग का नामशिक्षा विभाग, बिहार सरकार
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना
कैटेगरीस्कॉलरशिप
योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि15 अगस्त 2025
पुनः आवेदन (Re-open) की तिथि15 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 फरवरी 2026
लाभ इस लेख को पूरा पढ़ें।
आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in

Bihar Board 10th & 12th Scholarship 2025 : किस योजना में कितने पैसे मिलेंगे?

आपको बताते चलें की, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (+2) के तहत, 12th पास करने वाली अविवाहित छात्राओं को ₹25,000/- स्कॉलरशिप के रूप में दी जाती है। इसी प्रकार, 10th पास करने वाले विद्यार्थियों को भी उनकी Category और Division के अनुसार प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जो इस प्रकार से हैं:-

योजना का नामकिसे मिलेगाराशि (₹)
मुख्यमंत्री बालिका (इंटर) प्रोत्साहन योजनाइंटर पास सभी अविवाहित छात्राएं₹25,000
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनामैट्रिक प्रथम श्रेणी (General/BC-2 बालक)₹10,000
मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजनामैट्रिक प्रथम श्रेणी (General/BC-2 बालिका)₹10,000
SC/ST मेधावृत्ति (इंटर)इंटर पास SC/ST छात्राएं (1st & 2nd Div)₹15,000 / ₹10,000
SC/ST मेधावृत्ति (मैट्रिक)मैट्रिक पास SC/ST छात्र (1st & 2nd Div)₹10,000 / ₹8,000
पिछड़ा/अति पिछड़ा मेधावृत्तिमैट्रिक प्रथम श्रेणी (BC-1 छात्र-छात्राएं)₹10,000
अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहनमैट्रिक प्रथम श्रेणी (अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं)₹10,000

Bihar Board 10th & 12th Scholarship 2025 Eligibility Criteria : जरूरी पात्रता

  • इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए आवेदक को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक या आवेदिका ने Bihar Board से साल 2025 में ही 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास की हो।
  • Bihar Board 10th 12th Exam में प्रथम, द्वितीय या तृतीय डिवीजन प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इसके पात्र होंगे।
  • 12वीं पास स्कॉलरशिप विशेष रूप से लड़कियों के लिए है, जबकि 10वीं पास स्कॉलरशिप राशि लड़का / लड़की दोनों को मिलती है।

Bihar Board 10th & 12th Scholarship 2025 Required Documents : महत्वपूर्ण दस्तावेज

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं पास स्कॉलरशिप 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, जो इस प्रकार से हैं:-

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)।
  • 10वीं की मार्कशीट (10th Marksheet)।
  • 12वीं की मार्कशीट (12th Marksheet)।
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)।
  • निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)।
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)।
  • बैंक पासबुक (Bank Passbok)
  • चालू मोबाइल नंबर (Active Mobile Number)।
  • ईमेल आईडी (Email ID)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)।

Bihar Board 10th & 12th Scholarship 2025 Step-by-Step Online Process

विद्यार्थी आधिकारिक पोर्टल medhasoft.bihar.gov.in पर जाकर नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले छात्र-छात्राओं को मेधासॉफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर “Students Click Here To Apply” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इसमें मांगी गई सभी जानकारी को भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कंपलीट करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर User ID & Password प्राप्त होगा, जिसकी सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • अब आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी और बैंक डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरना होगा।।
  • इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अंत में, आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करना होगा और भविष्य के लिए उसका का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

Important Links

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

पिछला आर्टिकल लोड हो रहा है...
Exit mobile version