Site icon NEARNEWS – BRABU, Naukri, Bihar News in Hindi Latest Update

Bihar School Closed: 1 जनवरी तक सभी स्कूल कॉलेज बंद

Bihar Muzaffarpur School Closed : बिहार में पड़ रही भयानक ठंडी की वजह से लगातार स्कूल और कॉलेजों को बंद करना पर रहा है। इसी बीच विभिन्न जिलों के DM के आदेश के बाद अब मुजफ्फरपुर के DM के द्वारा भी 1 जनवरी तक सभी स्कूल कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

रविवार को इस संबंध में Muzaffarpur जिला प्रशासन के तरफ से दिशा निर्देश जारी कर दिया गया। बताते चले कि यह आदेश सरकारी, निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी तरह के कोचिंग संस्थानों पर भी लागू किया गया हैं।

इससे पहले 28 तक लेकिन अब 1 तक सब बंद

इससे पहले ठंड की वजह से 28 दिसंबर तक कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद किया गया था, वहीं कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित की गई थी।

लेकिन लगातार बढ़ती इस ठंडी और शीतलहर को देखते हुए अब Muzaffarpur जिले के सभी स्कूलों को 01 जनवरी तक पूरी तरह से बंद करने का आदेश जारी किया गया हैं।

आदेश का उलंघन करने पर कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी कुमार अरविंद सिन्हा ने यह बताया कि उक्त आदेश का सख्ती से पालन करना है। वैसी संस्थान जो आदेश का उलंघन करते हैं तो उनपर कारवाई की जाएगी।

13.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

वहीं, जिले में बर्फीली पछुआ हवा की वजह से तापमान में लगातार गिरावट देखा जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री गिरकर 13.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हैं। तेज हवा के वजह से कनकनी बढ़ गया है,

जिसके कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरीके से प्रभावित हुई है। अत्यंत आवश्यकता होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। शहर में सड़कों पर आवाजाही भी बेहद कम रही और सरकारी कार्यालयों में भी लोगो की उपस्थिति घट गई हैं।

10 डिग्री सेल्सियससे कम जाएगा तापमान

मौषम विभाग का अनुमान हैं कि आने वाले दिनों में बिहार की विभिन्न जिलों में तापमान में एक डिग्री और गिरावट की आशंका है, और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी जा सकने के अनुमान है। फिलहाल अभी दूर दूर तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

Exit mobile version