Home Govt Jobs AAI Junior Assistant Vacancy 2025 : एयरपोर्ट पर निकली सरकारी नौकरी, 10वीं 12वीं...

AAI Junior Assistant Vacancy 2025 : एयरपोर्ट पर निकली सरकारी नौकरी, 10वीं 12वीं पास करें आवेदन

AAI Junior Assistant Vacancy 2025

AAI Junior Assistant Vacancy 2025 : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने जूनियर अस्सिटेंट के 89 पदों पर बहाली के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

एएआई जूनियर असिस्टेंट भर्ती आवेदन तिथि

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 दिसंबर से शुरू हो गई हैं. आप सभी अभ्यर्थी 28 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें…

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News


एएआई जूनियर असिस्टेंट भर्ती आयु सीमा

इस नौकरी में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। इसमें आयु की गणना 01 नवंबर 2024 को मानकर की जाएगी।

वहीं आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए एएआई जूनियर असिस्टेंट भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ें।

एएआई जूनियर असिस्टेंट भर्ती चयन प्रक्रिया

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में आवेदन करने वाले आप सभी युवाओं का चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

एएआई जूनियर असिस्टेंट भर्ती आवेदन शुल्क

एएआई जूनियर असिस्टेंट भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करने के दौरान आवेदन फीस 1000 रुपए भुगतान करना होगा.

जबकि एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से करना होगा

एएआई जूनियर असिस्टेंट भर्ती वैकेंसी डिटेल्स

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की एएआई जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2024 प्रक्रिया के माध्यम से 89 पदों पर बहाली की जाएगी।

इसमें यूआर के लिए 45 पद, एससी के लिए 10 पद, एसटी के लिए 12 पद, ओबीसी के लिए 14 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 08 पद रखे गए हैं।

एएआई जूनियर असिस्टेंट भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए

और मैकेनिकल/ ऑटोमोबाइल/ फायर इंजीनियरिंग में 3 वर्ष डिप्लोमा होना चाहिए इसके साथ ही हैवी ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए 

जबकि, आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवारों के पास एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से उपर्युक्त ट्रेडों में आईटीआई / एनसीवीटी का प्रमाणपत्र होना चाहिए।

इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ें।

एएआई जूनियर असिस्टेंट भर्ती आवेदन प्रक्रिया

  • इस नौकरी के लिए आप सभी युवाओं को सबसे पहले इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इससे पहले आप सभी आवेदक नीचे दिए गए लिंक से विज्ञापन डाउनलोड कर अच्छे से पढ़ लें।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही सही भरें।
  • इसके बाद मांगे सभी कागजात, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को स्कैन कर अपलोड कर दें।
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन पेमेंट कर दें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में आपके द्वारा भरे गए सभी जानकारी को एक बार पुनः चेक कर लें। 
  • अब आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
  • लास्ट में इसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

एएआई जूनियर असिस्टेंट भर्ती महत्त्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदन : यहां से करें

ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड : यहां से करें 

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

पिछला आर्टिकल लोड हो रहा है...
Exit mobile version